UP Board Exam 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान परीक्षा समाप्त, प्रश्न पत्र, आंसर की, एनालिसिस जाने
Abhay Pratap Singh | February 20, 2026 | 10:53 PM IST | 8 mins read
बोर्ड ने कहा कि यदि कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए या परीक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा और उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 18 फरवरी से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। कक्षा 10 के लिए सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और कक्षा 12 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जा रही है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ सत्यापन के लिए पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षार्थियों की किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 12 मार्च, 2026 तक चलेंगी।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 छात्रों ने पंजीकरण किया है, जिसमें 10वीं के 27,50,945 विद्यार्थी (लड़के 14,38,682 व लड़कियां 3,12,263) और 12वीं के 24,79,352 स्टूडेंट (लड़के 13,03,012 व लड़कियां 11,76,340) शामिल हैं। दोनों कक्षाओं में लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या अधिक है।
Also read UP Board New Time Table 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं राज्य भर में बनाए गए 8,033 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा के लिए प्रत्येक विषय का पेपर समाप्त होने के बाद, विद्यार्थी प्रश्नपत्र विश्लेषण और उत्तर कुंजी सहित मेमोरी-बेस्ड प्रश्नों का उपयोग करके अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकेंगे।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन की निगरानी के लिए यूपीएमएसपी, प्रयागराज ने एक राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह निगरानी सुविधा लखनऊ के 18 पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में स्थापित की गई है।
UP Board Class 12th Exam Day Instructions 2026: परीक्षा दिवस निर्देश
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना आवश्यक है।
- परीक्षा कक्ष के अंदर केवल आवश्यक स्टेशनरी नीले या काले रंग के बॉलपॉइंट पेन, पेंसिल, इरेजर और एक पारदर्शी ज्यामिति बॉक्स ले जाने की अनुमति है।
- परीक्षा परिसर के अंदर अध्ययन सामग्री, नोटबुक, कागज के टुकड़े और खाने-पीने की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा के दौरान अन्य परीक्षार्थियों से स्टेशनरी का आदान-प्रदान या उधार लेना अनुमत नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी