UP News: यूपी में 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने प्री-बोर्ड एग्जाम देने से पहले किया सुसाइड, मामले की जांच जारी
Press Trust of India | December 2, 2025 | 07:29 AM IST | 2 mins read
रौनक के पिता ने बताया कि उनका बेटा सुबह करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला लेकिन लौटकर नहीं आया।
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 17 वर्षीय एक छात्र ने 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा से महज कुछ घंटे पहले आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिस छात्र ने आत्महत्या की उसने वर्ष 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में अव्वल स्थान हासिल किया था। पुलिस के मुताबिक, साकेत नगर के निवासी और बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र रौनक पाठक की मौत से उसके पड़ोसी समेत सभी स्तब्ध हैं।
रौनक ने हाईस्कूल की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, जिसके बाद कोचिंग संस्थान ने उसकी पूरी फीस माफ कर दी थी। रौनक के पिता आलोक पाठक ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुबह करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला लेकिन लौटकर नहीं आया।
पाठक ने बताया कि फोन नहीं उठाने पर उन्होंने अपनी बेटी के साथ रौनक की तलाश शुरू की और कुछ घंटों बाद उसकी मोटरसाइकिल जूही रेलवे स्टेशन के पास मिली, जहां उसका शव रेल की पटरी के किनारे पड़ा हुआ था।
पिता ने कहा, “मैंने नहीं सोचा था वो ऐसा करेगा। वह बहुत मेधावी छात्र था।” राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया, “खुदकुशी के पीछे कारण साफ नहीं है। हम उसके मोबाइल फोन और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं।”
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी