Santosh Kumar | June 9, 2026 | 10:36 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार अब आंसर शीट से मिलान करके स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। आंसर की में सभी सेट के सवालों के सही जवाब दिए गए हैं।

नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश ने यूपी सीएनईटी 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब 6 जून को हुए बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, आपत्तियों के लिए विंडो भी खोल दी गई है। उम्मीदवारों के पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 1 दिन का समय है।
उम्मीदवार अब आंसर शीट से मिलान करके स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। आंसर की में सभी सेट के सवालों के सही जवाब दिए गए हैं। एबीवीएमयू ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल एक दिन का समय दिया है।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी बीएससी नर्सिंग आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और नर्सिंग एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल शामिल थे। यह परीक्षा सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और दूसरे नर्सिंग कोर्स के लिए आयोजित की जाती है।
प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का समाधान करने के बाद फाइनल आंसर-की और मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से एबीवीएमयू पोर्टल देखते रहें।
यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट एबीवीएमयू, उत्तर प्रदेश द्वारा जून के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाएंगे। सीएनईटी 2026 के स्कोर का उपयोग करके, एक संयुक्त मेरिट सूची और एक श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।