UP News: यूपी सरकार ने विद्यार्थियों को ब्रिटेन में उच्च शिक्षा दिलाने के लिए छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी
Santosh Kumar | August 8, 2025 | 07:29 AM IST | 1 min read
हर साल यूपी के 5 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ब्रिटेन के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से एक वर्ष की मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना” को मंजूरी दे दी। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। यह योजना प्रदेश के मेधावी छात्रों को ब्रिटेन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी। बयान के मुताबिक, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कैबिनेट की बैठक के बाद निर्णय की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल के तहत, हर साल उत्तर प्रदेश के पांच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ब्रिटेन के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से एक वर्ष की मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।
UP Scholarship: छात्रवृत्ति से छात्रों को मिलेगी रियायत
इस योजना को पूर्व पीएम वाजपेयी की असाधारण उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए शुरू किया जा रहा है। यह छात्रवृत्ति यूपी सरकार तथा ब्रिटेन के ‘फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस’ (एफसीडीओ) के संयुक्त सहयोग से चलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति में छात्रों के लिए शैक्षणिक शिक्षण शुल्क, परीक्षा एवं शोध शुल्क, रहने के लिए पर्याप्त मासिक भत्ता तथा ‘इकोनॉमी क्लास’ में एक बार आने-जाने का विमान का किराया शामिल रहेगा।
योजना शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से लागू
चयन प्रक्रिया राज्य सरकार और एफसीडीओ के बीच हुए समझौते के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। योजना शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से लागू होगी और यह 3 वर्षों (2025-26, 2026-27, 2027-28) तक प्रभावी रहेगी।
इसके मुताबिक, योजना के नवीनीकरण पर बाद में निर्णय लिया जाएगा। उपाध्याय के अनुसार, यह योजना उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए वैश्विक शिक्षा के द्वार खोलेगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Aditya hindi news
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी