UP NMMS Result 2026: यूपी एनएमएमएस रिजल्ट घोषित, 1 मार्च को दोपहर बाद entdata.co.in पर उपलब्ध होगा परिणाम
Abhay Pratap Singh | March 1, 2026 | 10:45 AM IST | 2 mins read
यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2026 में मेरिट के आधार पर कुल 14,925 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 (NMMS Exam 2026) का परिणाम 28 मार्च को घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र 1 मार्च को दोपहर के बाद आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
यूपी एनएमएमएस 2026 रिजल्ट 15 मार्च तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। एनएमएमएस उत्तर प्रदेश परीक्षा परिणाम 2026 में चयनित अभ्यर्थियों का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, एमएटी स्कोर, एसएटी स्कोर, कुल अंक और प्राप्त रैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
एनएमएमएस परीक्षा राज्य स्तर पर दो पेपरों मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) के लिए आयोजित की गई थी। यूपी एनएमएमएस 2026 परीक्षा 394 केंद्रों पर 9 नवंबर, 2025 को कराई गई थी। कक्षा 8 में अध्ययनरत 1,57,721 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1,24,089 परीक्षा में शामिल हुए थे।
यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2026 में मेरिट के आधार पर कुल 14,925 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए चार साल तक 1,000 रुपये प्रतिमाह या 12,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिससे ईडब्ल्यूएस के मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद मिल सके।
इससे पहले एनएमएमएस स्कॉलरशिप एग्जाम 2025 में मेरिट के आधार पर 14,493 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल चयनित छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NMMS UP Result Merit List 2026: डाउनलोड चरण
एनएमएमएस यूपी मेरिट सूची 2026 जिलावार डाउनलोड करने के नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल वेबसाइट entdata.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘एनएमएमएस एग्जाम रिजल्ट’ 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करें।
- यूपी एनएमएमएस मेरिट सूची जांचें और डाउनलोड करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी