UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जल्द, फाइनल आंसर की जारी
Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 06:42 PM IST | 4 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जल्द ही कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए साझा किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से 48 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। हालांकि, यूपीपीआरपीबी की ओर से अभी तक यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी करने की तिथि और समय के बारे में आधिकारिकतौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम के साथ ही यूपीपीआरपीबी श्रेणीवार कट-ऑफ अंक की भी घोषणा करेगा। यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसका विवरण बाद में साझा किया जाएगा।
Also read RRB Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी, जेई आरपीएफ एसआई सहित अन्य परीक्षाओं की डेट जारी, जानें शेड्यूल
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में 60,244 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 48,17,315 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें 6,30,481 अन्य राज्यों से थे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
UP Police Ka Result Kab Aaega: पुलिस का वेतन?
यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 5200-20200 रुपये दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), महंगाई भत्ता (डीए), मेडिकल भत्ता समेत अन्य तरह का भत्ता भी दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।
UP Police Ka Result Kab Nikalega: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध परिणाम टैब खोलें।
- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम लिंक पर जाएं।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी