UP Police Exam Date 2025: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा तिथि असिस्टेंट ऑपरेटर और एसआई/ एएसआई भर्ती के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | March 24, 2026 | 03:43 PM IST | 1 min read
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस उपनिरीक्षक (SI - गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI - लिपिक एवं लेखा) और सहायक परिचालक (Assistant Operator) 2025 भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाएं अक्टूबर - नंवबर 2026 में कराई जाएंगी।
पंजीकृत उम्मीदवारों के यूपी पुलिस एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर 2025 भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के कुल 44 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा, यूपीपी एसआई एएसआई भर्ती 2025 के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक) और एएसआई (लेखा) के कुल 537 पद भरे जाएंगे।
यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती 2025 और यूपी पुलिस एसआई एएसआई भर्ती 2025 के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही अगले चरण में शामिल होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे के महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं और निर्देश केवल वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।”
UP Police Recruitment 2026: वेतनमान
- सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) : वेतन स्तर-6 (35400-112400 रुपये)
- सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क) : वेतन स्तर-5 (29200-92300 रुपये)
- सहायक उप निरीक्षक (लेखा) : वेतन स्तर-5 (29200-92300 रुपये)
- सहायक परिचालक: वेतन स्तर-4 (25,500-81,100 रुपये) प्रति माह।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी