JEECUP 2025 Result: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट, फाइनल आंसर की कब आएगी? जानें एक्सपेक्टेड डेट, डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | June 18, 2025 | 03:53 PM IST | 2 mins read
जीकप परीक्षा 5 से 13 जून 2025 के बीच विभिन्न ग्रुप्स के लिए कराई गई। उम्मीदवार जीकप आंसर की का उपयोग करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जीकप) जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। जेईईसीयूपी 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जीकप रिजल्ट 2025 और फाइनल आंसर की चेक कर सकेंगे। ब्रोशर के मुताबिक यूपीजेईई 2025 रिजल्ट 21 जून तक जारी होना था लेकिन अब इसमें कुछ समय लग सकता है।
Also See: JEE Main 2024 College Predictor
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीकप 2025 रिजल्ट 23 जून तक जारी किया जा सकता है। जेईईसीयूपी 2025 प्रोविजनल आंसर-की पहले 13 जून को जारी होने वाली थी, लेकिन यूपीजेईई ने इसे 3 दिन बाद यानी 16 जून को जारी किया।
यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, डेट, टाइम
जीकप परीक्षा 5 से 13 जून 2025 के बीच विभिन्न ग्रुप्स के लिए कराई गई। उम्मीदवार जीकप आंसर की 2025 का उपयोग करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। जीकप प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
JEECUP 2025 Result: जीकप रिजल्ट 2025 डिटेल्स
यदि किसी भी उम्मीदवार को जेईईसीयूपी प्रोविजनल आंसर की 2025 में कोई गलती लगती है, तो वे इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते थे, चुनौती विंडो अब क्लोज हो चुकी है। प्राधिकरण जल्द ही जीकप फाइनल आंसर की जारी करेगा।
जीकप 2025 रिस्पॉन्स शीट भी पहले ही जारी की जा चुकी है। जीकप 2025 रिजल्ट में उम्मीदवारों के कुल स्कोर, रैंक और पात्रता की स्थिति होगी। इसके बाद अगला चरण काउंसलिंग होगा, जिसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
JEECUP Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईईसीयूपी 2025 रिजल्ट, फाइनल आंसर की जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- जीकप 2025 रिजल्ट और आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अंको की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- जीकप आंसर की के उपयोग से अंको की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी