UPMSP Compartment Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा पंजीकरण आज से शुरू
Saurabh Pandey | May 19, 2025 | 07:58 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों के बारे में अलग से अधिसूचना जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक UPMSP वेबसाइट देखें।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल कक्षा (10) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 19 मई, 2025 को शुरू कर दी है।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in के माध्यम से 19 मई, 2025 से 10 जून, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Up board compartment exam 2025: हाईस्कूल कम्पार्टमेन्ट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा डिटेल
यूपी बोर्ड कक्षा 10 के छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा के दौरान फेल हुए विषयों में से एक और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दो फेल हुए विषयों में से एक के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 256.50 रुपये है।
Up board compartment exam 2025: इंटरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षा डिटेल
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग के छात्र एक विषय में कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। कृषि पार्ट 1 या 2 का एक प्रश्न पत्र; ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्न पत्र फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 306 रुपये है।
Up board compartment exam 2025: चालान की मूल प्रति भेजना होगा
हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट / कम्पार्टमेन्ट परीक्षा एवं इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेन्ट परीक्षा के आनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को डाउनलोड करके निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून 2025 के बाद 3 दिन के अन्दर परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।
यूपीएमएसपी परीक्षा विवरण
यूपीएमएसपी ने 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित किए। इस वर्ष यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा में महक जायसवाल ने टॉप किया है। प्रयागराज की छात्रा ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जबकि कक्षा 10 के टॉपर यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 प्रतिशत रहा। कक्षा 12 के लिए, उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 में कुल 11,49,984 लड़के और 11,44,138 लड़कियों ने परीक्षा पास की।
विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी