Abhay Pratap Singh | August 25, 2025 | 10:58 PM IST | 7 mins read
यूसीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 में सफल कैंडिडेट ही सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के पात्र हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आज यानी 24 अगस्त को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का तीसरा दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया। इससे पहले, आयोग ने 22 और 23 अगस्त को सीएसई मेंस 2025 परीक्षा आयोजित की। यूपीएससी मेंस 2025 परीक्षा शेष तिथियों 30 और 31 अगस्त को तीन-तीन घंटे की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स 2025 का आयोजन कुल 9 पेपरों के लिए किया जा रहा है। यूसीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 में सफल कैंडिडेट ही सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के पात्र हैं। परीक्षार्थियों को यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम एनालिसिस प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया और कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी विश्लेषण के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 का आयोजन देश भर के 24 केंद्रों पर किया जा रहा है। यूपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 979 पदों को भरेगा।
यूपीएससी सीएसई मेन्स 22 अगस्त परीक्षा एनालिसिस के अनुसार, करियर्स360 से बातचीत में कई यूपीएससी अभ्यर्थियों ने बताया कि निबंध पेपर पिछले साल की तुलना में आसान और अपेक्षाकृत मध्यम था। एक उम्मीदवार ने बताया कि निबंध पेपर में अधिकतर दार्शनिक प्रश्न थे, जिसमें तर्कों और उद्धरणों को शामिल करने जैसे प्रश्न पूछे गए थे।
सीएसई मेन्स 2025 समाप्त होने के बाद आयोग परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी करेगा। कैंडिडेट सीएसई मेन्स 2025 आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।