UPSC CSE Mains 2025 Live: यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा एनालिसिस, आंसर की, क्वेश्चन पेपर जानें
Abhay Pratap Singh | August 25, 2025 | 10:58 PM IST | 7 mins read
यूसीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 में सफल कैंडिडेट ही सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के पात्र हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आज यानी 24 अगस्त को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का तीसरा दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया। इससे पहले, आयोग ने 22 और 23 अगस्त को सीएसई मेंस 2025 परीक्षा आयोजित की। यूपीएससी मेंस 2025 परीक्षा शेष तिथियों 30 और 31 अगस्त को तीन-तीन घंटे की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स 2025 का आयोजन कुल 9 पेपरों के लिए किया जा रहा है। यूसीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 में सफल कैंडिडेट ही सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के पात्र हैं। परीक्षार्थियों को यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम एनालिसिस प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया और कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी विश्लेषण के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 का आयोजन देश भर के 24 केंद्रों पर किया जा रहा है। यूपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 979 पदों को भरेगा।
यूपीएससी सीएसई मेन्स 22 अगस्त परीक्षा एनालिसिस के अनुसार, करियर्स360 से बातचीत में कई यूपीएससी अभ्यर्थियों ने बताया कि निबंध पेपर पिछले साल की तुलना में आसान और अपेक्षाकृत मध्यम था। एक उम्मीदवार ने बताया कि निबंध पेपर में अधिकतर दार्शनिक प्रश्न थे, जिसमें तर्कों और उद्धरणों को शामिल करने जैसे प्रश्न पूछे गए थे।
सीएसई मेन्स 2025 समाप्त होने के बाद आयोग परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी करेगा। कैंडिडेट सीएसई मेन्स 2025 आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी