UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शुल्क 25 रुपये
Abhay Pratap Singh | July 9, 2024 | 08:42 AM IST | 2 mins read
बीसीजी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 14 जुलाई तक एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए 8 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बीसीजी टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। बीसीजी तकनीशियन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त है।
UPSSSC BCG Technician Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- साइंस स्ट्रीम के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- दो वर्षीय क्षय रोग टीबी कार्यक्रम प्रबंधन डिप्लोमा हो।
- होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से हो।
- यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 स्कोर कार्ड होना चाहिए।
बीसीजी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के आवेदकों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत जनरल कैटेगरी के लिए 111 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 25, ओबीसी के लिए 70 पद, एससी के लिए 45 और एसटी के लिए 4 पद आरक्षित हैं।
नोटिस में कहा गया कि, लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 (PET 2023) के स्कोर के आधार पर की जाएगी। यूपीएसएसएससी बीसीजी टेक्नीशियन भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना में देख सकते हैं।
UPSSSC BCG Technician Vacancy 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आयोग की आधिकार वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध बीसीजी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- कैंडिडेट जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी