UPSSSC Mains Exam Dates 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल, जेई मेंस परीक्षा तिथि upsssc.gov.in पर घोषित
Saurabh Pandey | March 7, 2026 | 07:00 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर मुख्य परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएंगी, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2025 के अंतर्गत भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने दो प्रमुख भर्तियों लेखपाल और जूनियर इंजीनियर (मुख्य) की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (जेई) मुख्य परीक्षा 3 मई 2026 को और यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है और यूपी पीईटी उत्तीर्ण कर लिया है, वे अब इस परीक्षा में शामिल होंगे।
यूपीएसएसएससी लेखपाल और जेई मेंस परीक्षाएं सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय अवधि में जारी किए जाएंगे।
UPSSSC Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय होते ही उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी होगी-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का विवरण
- परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
Also read CBSE Tier-II Exam Schedule 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी पदों के लिए टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी
UPSSSC Lekhpal Mains Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न
यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग उम्मीदवारों के सामान्य विषयों और पद से संबंधित विषयों के ज्ञान की जांच करेगा। परीक्षा में 1 अंक के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक की कटौती की जाएगी। उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा के भीतर देने होंगे।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी