अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
Press Trust of India | March 17, 2026 | 03:14 PM IST | 1 min read
मंत्री ने कहा कि समय के अनुसार सभी लोग बैठकर तय करेंगे और ''आवश्यकता तथा योग्यता'' पर गौर करते हुए संस्थानों की स्थापना की जाएगी।
नई दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि अगले 5 साल में देश भर में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना की जाएगी और इसके स्थानों के बारे में ''आवश्यकता और योग्यता'' के आधार पर फैसला किया जाएगा। आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।
माकपा सदस्य जॉन ब्रिटास ने सवाल किया था कि 2026-27 के बजट में देशभर में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (आया) की स्थापना की घोषणा की गई है और क्या उनमें से किसी एक संस्थान की स्थापना केरल में की जाएगी।
जवाब में आयुष मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी आयुष का प्रचार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बजट में तीन ऐसे संस्थानों की घोषणा किए जाने के बाद कई राज्यों के सांसदों ने मांग की है कि उनके प्रदेश में ऐसी एक इकाई स्थापित की जाए।
Also read राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य ने विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नियमित कराने की मांग की
जाधव ने कहा कि केरल में आयुर्वेद का काम बहुत अच्छा है और वहां दूर-दूर से लोग आयुर्वेदिक उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही जिक्र किया है कि आने वाले पांच साल में दस ऐसे संस्थान खोले जाएंगे।
इस बजट में तीन संस्थाओं की घोषणा की गई थी और सात संस्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। मंत्री ने कहा कि समय के अनुसार सभी लोग बैठकर तय करेंगे और ''आवश्यकता तथा योग्यता'' पर गौर करते हुए संस्थानों की स्थापना की जाएगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
उन्होंने कहा कि एक समाचार के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 5 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय की सुविधा नहीं है और राज्य के उच्च न्यायालय ने इसे शर्मनाक बताते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी