Agniveer Arrested: पंजाब के मोहाली में कार छीनने के मामले में 'अग्निवीर' समेत 3 गिरफ्तार
Press Trust of India | July 25, 2024 | 11:00 AM IST | 1 min read
एसएसपी ने बताया कि इश्मीत सिंह 2022 में अग्निवीर के पद पर सेना में भर्ती हुआ था। आरोपियों के पास से चोरी की गई एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।
चंडीगढ़ : मोहाली पुलिस ने बुधवार (24 जुलाई) को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन छीनने के मामले में एक 'अग्निवीर' समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अग्निवीर इश्मीत सिंह उर्फ इशु, प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ और बलकरन सिंह के रूप में हुई है।
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि ये तीनों युवक मोहाली के बलौंगी इलाके में किराए के कमरे में रह रहे थे। तीनों ने कथित तौर पर दो दिन पहले एक ऐप के जरिए कैब बुक करने के बाद ड्राइवर से बंदूक की नोक पर कार छीनी।
उन्होंने बताया कि मोहाली जिले में वाहन छीनते समय उन्होंने चालक के चेहरे पर मिर्च स्प्रे छिड़क दिया था। एसएसपी ने बताया कि इश्मीत वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात है और दो महीने पहले छुट्टी पर पंजाब आया था, लेकिन छुट्टी पूरी होने के बाद वह ड्यूटी पर नहीं लौटा।
उन्होंने बताया कि आरोपी पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला है। गर्ग ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी वाहन छीनने और चोरी की कुछ अन्य घटनाओं में भी शामिल था और अपराध करने के बाद फाजिल्का भाग जाता था।
एसएसपी संदीप कुमार गर्ग ने मीडिया को बताया कि इश्मीत सिंह 2022 में अग्निवीर के पद पर सेना में भर्ती हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की गई एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी