AIBE 19 Answer Key 2024 Live: एआईबीई 19 आंसर की जल्द होगी जारी, रिजल्ट डेट, कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | December 23, 2024 | 10:53 PM IST | 7 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित एआईबीई परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो लॉ ग्रेजुएट्स के ज्ञान का टेस्ट करती है और उन्हें "प्रैक्टिस ऑफ सर्टिफिकेट" प्रदान करती है, जिससे उन्हें भारत में एक वकील के रूप में अभ्यास करने की अनुमति मिलती है।
In this ebook, we look at key aspects of the exam, like eligibility criteria, pattern, application process, and qualifying marks.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही अखिल भारतीय बार परीक्षा यानी एआईबीई 19 की प्रोविजनल आंसर की 2024 जारी करेगी। काउंसिल ने अभी तक इसे जारी करने की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट allindiaexanation.com पर देख सकेंगे।
एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। आंसर की के सभी प्रश्नों के सही उत्तर प्रदान करेगी, जिससे उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे।
एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी।
AIBE 19 Answer Key 2024: मार्किंग स्कीम
एआईबीई 19 परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल थे, जो तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
एआईबीई 19 परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट घड़ियां आदि) और किताबें या नोट्स को परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य था।
AIBE 19 Answer Key 2024: प्रैक्टिस ऑफ सर्टिफिकेट
लॉ ग्रेजुएट्स जो देश में कानून का अभ्यास करना चाहते हैं, उन्हें प्रैक्टिस ऑफ सर्टिफिकेट (सीओपी) प्राप्त करने के लिए यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
Also read AIBE 19 Answer Key 2024: एआईबीई 19 आंसर-की जल्द; allindiabarexamination.com से कर सकेंगे डाउनलोड
AIBE 19 Answer Key 2024: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
एआईबीई 19 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक हासिल करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
AIBE 19 Answer Key 2024: आंसर की डाउनलोड का तरीका
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
- होमपेज पर, 'एआईबीई 19 आंसर की' लिंक पर जाएं।
- अब आवश्यक फील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एआईबीई 19 आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- एआईबीई 19 आंसर की डाउनलोड करें और सेव करें।
अगली खबर
]CLAT 2025: सबसे कम फीस वाले टॉप 10 लॉ कॉलेज; एएमयू, बीएचयू और लखनऊ यूनिवर्सिटी भी शामिल
भारत में कुछ ऐसे टॉप लॉ कॉलेज हैं जिनकी फीस दूसरे कॉलेजों से कम है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भी शामिल हैं।
Santosh Kumar | 7 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी