AIBE 19 Answer Key 2024: एआईबीई 19 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल होगी क्लोज, जानें रिजल्ट डेट, पासिंग मार्क्स
Santosh Kumar | January 9, 2025 | 02:53 PM IST | 1 min read
एआईबीई 19 आंसर-की 2024 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
In this ebook, we look at key aspects of the exam, like eligibility criteria, pattern, application process, and qualifying marks.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) कल यानी 10 जनवरी को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 की आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि बीसीआई द्वारा जारी एआईबीई 19 आंसर-की में कोई त्रुटि है, वे इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।
एआईबीई 19 आंसर-की 2024 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 500 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि उनके द्वारा उठाई गई आपत्ति वैध पाई जाती है तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
AIBE 19 Result Date 2024: एआईबीई रिजल्ट कब होगा जारी?
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर को पीडीएफ मोड में एआईबीई 19 आंसर-की 2024 जारी की। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से प्रोविजनल एआईबीई आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 रिजल्ट 2024 जल्द ही बीसीआई द्वारा जारी किए जाने की उम्मीद है। पिछले सत्र में देखे गए रुझानों के अनुसार, एआईबीई 19 रिजल्ट फरवरी 2025 में घोषित होने की संभावना है।
AIBE 19 Answer Key 2024: एआईबीई 19 पासिंग मार्क्स
एआईबीई 19 आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों, शिकायतों का विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्यापन किया जाएगा और यदि कोई त्रुटि होगी तो एआईबीई परिवर्तन के साथ अंतिम आंसर-की जारी करेगा।
एआईबीई 19 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 19 उत्तीर्ण अंक 40% है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 22 दिसंबर 2024 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह परीक्षा देश भर के 40 शहरों में 55 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी