AIBE 19 Exam Date 2024: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 की परीक्षा तिथि जारी, 25 अक्टूबर तक करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | September 4, 2024 | 08:30 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और एआईबीई 19 परीक्षा अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
In this ebook, we look at key aspects of the exam, like eligibility criteria, pattern, application process, and qualifying marks.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XIX (AIBE 19) के लिए परीक्षा तिथि 2024 की घोषणा कर दी है। बीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एआईबीई 19 परीक्षा 2024 का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा। एआईबीई 19 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू कर दी गई है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। AIBE परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 25 अक्टूबर तय की गई है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 18 नवंबर को एआईबीई 19 एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा।
अखिल भारतीय बार परीक्षा 19 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एआईबीई पंजीकरण शुल्क 3,560 रुपये है। वहीं, आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को एआईबीई रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 2,560 रुपये का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
एआईबी परीक्षा परीक्षा साढ़े तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परिषद ने बताया कि 80% दिव्यांग उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। एआईबीई 19 एग्जाम 2024 में सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए 45% और एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
भारतीय अदालतों में वकालत करने के इच्छुक स्नातकों को एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। बीसीआई ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2009-2010 के बाद के उम्मीदवारों को अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 24 के तहत अधिवक्ता के रूप में नामांकन के बाद ही अनिवार्य रूप से परीक्षा में शामिल होना होगा। एआईबीई 19 परीक्षा 2024 के लिए आवेदन से पहले पात्रता व अन्य संबंधित जानकारी के लिए कैंडिडेट बीसीआई की वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
AIBE 19 Exam 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अखिल भारतीय बार परीक्षा 19 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें।
- होमपजे पर उपलब्ध, ‘Registration link AIBE-XIX’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, ‘New Applicant Register Here’ लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल ईमेल आईडी/ फोन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, एआईबीई रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद, आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी