AIMA MAT Registration 2024: आइमा मैट दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, mat.aima.in पर करें आवेदन
Santosh Kumar | September 6, 2024 | 08:38 PM IST | 2 mins read
आइमा मैट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Candidates can download this eBook to check MAT 2024 section-wise preparation tips, latest exam pattern, previous year paper analysis & Important books.
Download EBookनई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) ने मैट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 5 सितंबर से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आइमा मैट की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइमा मैट दिसंबर सत्र 2024 परीक्षा 7 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
आइमा मैट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। मैट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 2100 रुपये है। उम्मीदवार 1500 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देकर अतिरिक्त परीक्षा मोड का विकल्प चुन सकते हैं।
आइमा मैट 2024 दिसंबर परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अंडरग्रेजुएट कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। आइमा मैट अगस्त सत्र की परीक्षा 14 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
AIMA MAT December Schedule: आइमा मैट दिसंबर शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे आइमा मैट दिसंबर 2024 सत्र के लिए परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन की अंतिम तिथि देख सकते हैं-
- पीबीटी (पेपर आधारित टेस्ट): टेस्ट की तारीख 14 दिसंबर है, और पंजीकरण 7 दिसंबर को समाप्त होगा।
- सीबीटी-1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): टेस्ट की तारीख 7 दिसंबर है, और पंजीकरण 30 नवंबर को समाप्त होगा।
- सीबीटी-2 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): टेस्ट की तारीख 22 दिसंबर है, और पंजीकरण 15 दिसंबर को समाप्त होगा।
AIMA MAT Registration 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आइमा मैट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं तो पहले अपना पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद, विवरण दर्ज करके अपनी आईडी लॉगिन करें।
- आइमा मैट 2024 दिसंबर लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए प्रारूप में दस्तावेज अपलोड करें और प्रबंधन संस्थान का चयन करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा योग्यता और अनुभव भरें।
- शुल्क का भुगतान करें पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी