AMU 2025: एएमयू ने विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा तिथि जारी की, पंजीकरण आज से शुरू
Saurabh Pandey | January 2, 2025 | 01:12 PM IST | 2 mins read
एएमयू के विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 8 फरवरी से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 11 फरवरी से चलेगी।
नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एएमयू में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 2 जनवरी 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाकर अपनी पसंद के पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एएमयू के विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में आवेदन करने की आखिरी तारीख बिना विलंब शुल्क 31 जनवरी 2025 तक है, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2025 तक है।
AMU 2025: आवेदन करेक्शन विंडो
एएमयू के विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 8 फरवरी से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 11 फरवरी से चलेगी।
AMU 2025: एएमयू टेस्ट शेड्यूल
|
क्र.सं.
|
कोर्स
|
टेस्ट तिथि
|
|---|---|---|
|
1
|
बी.ए. (ऑनर्स) अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकाय में फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन
|
9 अप्रैल 2025
|
|
2
|
बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि (स्व-वित्तपोषण योजना के अंतर्गत)
|
13 अप्रैल 2025
|
|
3
|
कृषि विज्ञान संकाय में बी.एससी. (ऑनर्स)
|
13 अप्रैल 2025
|
|
4
|
विज्ञान/जीवन विज्ञान संकाय में बी.कॉम. (ऑनर्स)
|
13 अप्रैल 2025
|
|
5
|
वाणिज्य संकाय में बी.ए. (ऑनर्स)
|
13 अप्रैल 2025
|
|
6
|
कला/सामाजिक विज्ञान संकाय में बी.एससी. / पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा / बीआरटीटी
|
16 अप्रैल 2025
|
|
7
|
बी.टेक./बी. आर्क. (पेपर- I)
|
20 अप्रैल 2025
|
|
8
|
बी.ए.एल.एल.बी.
|
20 अप्रैल 2025
|
|
9
|
बी.एससी. नर्सिंग
|
22 अप्रैल 2025
|
|
10
|
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
|
27 अप्रैल 2025
|
|
11
|
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (साइंस स्ट्रीम)
|
27 अप्रैल 2025
|
|
12
|
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी / वाणिज्य स्ट्रीम)
|
27 अप्रैल 2025
|
|
13
|
ब्रिज कोर्स - सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (ओरिएंटल वाले उम्मीदवारों के लिए) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या एएमयू से मान्यता प्राप्त 10+2 के समकक्ष योग्यता मदरसा)
|
27 अप्रैल 2025
|
AMUEEE 2025: एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा डेट
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम के साथ-साथ एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एएमयूईईई) 2025 की तारीख की घोषणा की है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए AMUEEE 2025 20 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी