Aligarh News: यूपी में सर्व शिक्षा अभियान की खुली पोल, चटाई पर सोती दिखीं टीचर साहिबा, बच्चों से कराया पंखा
Santosh Kumar | July 29, 2024 | 01:35 PM IST | 2 mins read
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वीडियो की जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रधानाध्यापिका डिंपल बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
नई दिल्ली: अलीगढ़ के गोकलपुर गांव के सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल चटाई पर सोती नजर आ रही हैं, जहां बच्चे उन्हें बारी-बारी से पंखा कर रहे हैं। यह घटना यूपी में सर्व शिक्षा अभियान की विफलता को दर्शाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।
यह मामला अलीगढ़ के धनीपुर ब्लॉक स्थित गोकुलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शिक्षिका और व्यवस्था की आलोचना की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने वीडियो की जांच कराई तो मामला सही पाया गया।
इसके बाद बीएसए ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक डिंपल बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और निलंबन अवधि तक उन्हें अतरौली ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है। इस बीच प्रिंसिपल डिंपल बंसल का एक पुराना वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बच्चों को डंडे से पीट रही हैं। हालांकि, यह वीडियो एक साल पुराना है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?
बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रिंसिपल के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें महिला टीचर बच्चों को पीट रही है, वह एक साल पुराना है। जबकि पंखा कराने वाला वीडियो नया है। सिंह का कहना है कि टीचर के वीडियो की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला टीचर क्लासरूम में चादर बिछाकर सो रही है और बच्चे उसे हाथ के पंखे या नोटबुक से हवा कर रहे हैं। यह वीडियो काफी हैरान करने वाला है क्योंकि टीचर इतने आराम से सोती हुई नजर आ रही है जैसे वो स्कूल में नहीं बल्कि घर पर ही सो रही हो। वीडियो देखने के लिए इस लिंक की मदद लें- https://x.com/Vishuraghav9/status/1816815294092046587
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी