AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; जानें प्रक्रिया, अंतिम तिथि
Santosh Kumar | August 28, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काउंसलिंग के जरिए आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान 28 अगस्त से 2 सितंबर दोपहर 2 बजे तक किया जा सकता है।
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करते समय, एआईक्यू सरकारी कॉलेजों और सीयूएनआई सीटों के लिए यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है, जबकि डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए सभी श्रेणियों के लिए शुल्क 5,000 रुपये है। शुल्क भुगतान की सुविधा शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
AYUSH NEET UG 2024 Counselling: राउंड 1 शेड्यूल
आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) द्वारा आयुष पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग 4 राउंड में आयोजित की जाएगी। एएसीसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर कार्यक्रम देख सकते हैं।
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 29 अगस्त से 2 सितंबर तक रात 11:55 बजे तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 5 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 6 सितंबर से 11 सितंबर 2024 तक होगी।
Also read AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, डायरेक्ट लिंक जानें
AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट aaccc.admissions.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'UG Counselling' सेक्शन को ओपन करें।
- 'New candidate Registration for Round 1' लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करके साइन इन करें।
- आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी