School Bus Fire News: बैंकॉक में छात्रों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग, 25 लोगों के मारे जाने की आशंका
Press Trust of India | October 1, 2024 | 03:05 PM IST | 1 min read
गृह मंत्री ने कहा कि अधिकारी अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वे घटनास्थल की जांच पूरी नहीं कर पाए हैं।
बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) के उपनगरीय क्षेत्र में छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस में आज यानी 1 अक्टूबर (मंगलवार) को आग लग गई, जिससे वाहन में सवार 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी है।
थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि बस में 44 लोग सवार थे और वे सभी स्कूल की एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक के अयुत्थाया की ओर जा रहे थे तभी राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में दोपहर में बस में आग लग गई।
गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि अधिकारी अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि वे घटनास्थल की जांच पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित रूप से अंदर नहीं जा सके। सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बस जल रही है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है। परिवहन मंत्री ने आगे बताया कि छात्रों की उम्र और इस घटना के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी नहीं है।
घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने परिवहन मंत्री सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी। बचाव समूह ‘होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ पर बताया कि बस से कम से कम दस शव बरामद किए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी