BANGLADESH SITUATION: बीएचयू में कोर्स पूरा कर चुके बांग्लादेशी छात्रों को छात्रावास में रहने की मिली अनुमति
Abhay Pratap Singh | August 6, 2024 | 02:57 PM IST | 2 mins read
बनारस हिंदू विश्विविद्यालय में जिन छात्रों ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है और हॉस्टल में रह रहे हैं, उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने कोर्स पूरा कर चुके बांग्लादेशी छात्रों को बांग्लादेश की स्थिति सामान्य होने तक छात्रावास में रहने की अनुमति देने का फैसला किया है। बताया गया कि बांग्लादेश में चल रहे हालात (हिंसा) पर विचार करते हुए बीएचयू ने यह कदम उठाया है।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) द्वारा यह निर्णय उन छात्रों के हित में लिया गया है, जिन्होंने विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और कार्यक्रम के पूरा होने पर अनिवार्य रूप से छात्रावास खाली करना था।
इंटरनेशनल सेंटर के समन्वयक प्रो. एसवीएस राजू ने बताया कि बांग्लादेशी छात्रों को अपने देश लौटने के दौरान जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, उन्हें ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
प्रोफेसर एसवीएस राजू ने आगे बताया है कि जो छात्र बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रावासों में इस समय रहना चाहते हैं, उन्हें बीएचयू के हॉस्टल में रहने की अनुमति दी जाएगी और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज भी नहीं देना होगा।
प्रोफेसर राजू ने कहा, “हमने छात्रों को आश्वासन दिया है कि यदि परिसर में रहने के दौरान उन्हें किसी अन्य कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो विश्वविद्यालय उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। बांग्लादेश में स्थिति सामान्य होने तक वे यहां रह सकते हैं।”
बता दें कि हर साल, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) विभिन्न कार्यक्रमों में सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय छात्रों का नामांकन करता है। इनमें से बड़ी संख्या में छात्र बांग्लादेश से आते हैं। इनमें से कई छात्र विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावासों में रहते हैं।
Bangladesh Protest: भारतीय छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी
बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच हाल ही में भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए तत्काल एडवाइजरी जारी की। जिसमें भारतीय छात्रों को इस दौरान यात्रा न करने और घरों से कम-से-कम बाहर निकलने की सलाह दी गई थी। वहीं, भारी हिंसा के चलते बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा देते हुए भारत आ गई हैं।
अगली खबर
]Rajasthan JET Result 2024: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम jetauj2024.com पर जारी, डाउनलोड करें
राजस्थान ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर व अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में कृषि और संबंधित फील्ड में स्नातक (ग्रेजुएशन) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी