Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन कैसे होता है? जानिए पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | March 26, 2026 | 06:10 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित करने के बाद विद्यार्थियों को स्क्रूटिनी का मौका भी देगा। जो छात्र छात्राएं अपने रिजल्ट से संतुष्ट न हों, वे चाहें तो अपनी आंसर-शीट की स्क्रूटिनी यानी दोबारा चेकिंग करा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट 2026 घोषित किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके बिहार मैट्रिक रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों - results.biharboardonline.com और matricbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
bseb result 10th 2026: टॉपर्स वेरिफिकेशन क्या है?
बिहार बोर्ड रिजल्ट से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन कराता है। आइए जानते हैं क्या है टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया? कैसे होती है पूरी-
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन कराता है। यह रिजल्ट का अहम हिस्सा होता है। कॉपी चेकिंग पूरी होने के बाद बोर्ड संभावित टॉप 10 से 20 छात्रों की लिस्ट तैयार करता है और उन्हें पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है।
इसमें बोर्ड के अधिकारियों द्वारा टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाले छात्रों का इंटरव्यू और टेस्ट लिया जाता है। टॉपरों से प्रश्न भी पूछे जाते हैं।
टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया कैसे होती है?
- बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन में सबसे पहले छात्र के कॉपी की दोबारा से जांची जाती है।
- कॉपी चेक होने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होता है।
- इसके बाद एक छोटा लिखित टेस्ट भी लिया जाता है। यह टेस्ट छात्रों की लिखावट और उत्तर पुस्तिका की राइटिंग का मिलान के लिए होता है।
- इससे यह पता चलता है कि कॉपी उसी छात्र ने लिखी है जिसने परीक्षा दी थी।
- वेरिफिकेशन के लिए शामिल होने वाले छात्रों के जवाब और परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंक निर्धारित होता है।
bseb result 10th 2026: रिजल्ट स्क्रूटिनी का मिलेगा मौका
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित करने के बाद विद्यार्थियों को स्क्रूटिनी का मौका भी देगा। जो छात्र छात्राएं अपने रिजल्ट से संतुष्ट न हों, वे चाहें तो अपनी आंसर-शीट की स्क्रूटिनी यानी दोबारा चेकिंग करा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी