Trusted Source Image

Bihar Board 12th Result Live: बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स लिस्ट जानें

Saurabh Pandey | March 25, 2025 | 10:35 PM IST | 10 mins read

इस वर्ष बिहार में 1677 परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,92,313 उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है। बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 641847 लड़कियों और 650466 लड़कों ने पंजीकरण कराया था।

बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट सभागार, मुख्य भवन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट सभागार, मुख्य भवन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज यानी 25 मार्च दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट जारीकर दिया है। बीएसईबी 12वीं परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com, interbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।

बीएसईबी की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सूचना दी गई थी कि आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सुनील कुमार, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार 25 मार्च 2025 को अपराह्न 1:15 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी करेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक से करें चेक

इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहे। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com एवं interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।

Also read Bihar Board Result 2025: बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर के माध्यम से कैसे जांचें?

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: वेरिफिकेशन के बाद टॉपर्स का चयन

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया था। इसमें बोर्ड के अधिकारियों द्वारा टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाले छात्रों का इंटरव्यू और टेस्ट लिया जाता है।

Bihar Board 12 Result 2025: टॉपर्स का वेरिफिकेशन कैसे होता है?

  • बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन में सबसे पहले छात्र के कॉपी की फिर से जांच होती है।
  • कॉपी चेक होने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होता है।
  • टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान इंटरव्यू में पेपर के कुछ प्रश्न मौखित रूप से पूछे जाते हैं।
  • टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान कुछ सवालों को हल करने को भी कहा जाता है।
  • वेरिफिकेशन के लिए शामिल होने वाले छात्रों के जवाब और परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंक निर्धारित होता है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications