BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: बिहार टीआरई 3 आंसर-की कक्षा 6 से 8 के लिए bpsc.bih.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | August 30, 2024 | 10:48 PM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार बिहार टीआरई चरण 3 उत्तर कुंजी 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 2 सितंबर से ऑनलाइन मोड में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 की उत्तर कुंजी आज यानी 30 अगस्त को जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीपीएससी टीआरई 3.0 आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार बिहार टीआरई चरण 3 उत्तर कुंजी 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 2 सितंबर से 5 सितंबर तक चुनौतियां दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: परीक्षा विवरण
बिहार टीआरई 3.0 परीक्षा 19 जुलाई 2024 को कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। बीपीएससी शिक्षक भर्ती चरण 3 परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए टीआरई 3.0 उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है।
बीपीएससी टीआरई 3 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी टीआरई अभियान प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
BPSC TRE 3 Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से बीपीएससी टीआरई 3.0 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर बिहार टीआरई 3.0 आंसर की प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट टीआरई आंसर की जांचें और पेज को डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराएं।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 में करीब 4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुल्क (यदि लागू हो) भी देना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी