Bihar Police Constable 2025 Result: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट csbc.bihar.gov.in पर जारी; 99690 कैंडिडेट सफल
Abhay Pratap Singh | September 26, 2025 | 05:54 PM IST | 1 min read
सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है, जिसमें पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC), बिहार ने 26 सितंबर को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। इसमें कुल 99,690 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 19,838 पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए कुल 17,06,628 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 16,73,586 उम्मीदवार परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। कुल 13,30,121 उम्मीदवार ही सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए।
सीएसबीसी कांस्टेबल परीक्षा 2025 परिणाम में सफल उम्मीदवारों को दिसंबर 2025 में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होना होगा। पीईटी तिथियों, एडमिट कार्ड और आगे के निर्देशों से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
पीईटी में शामिल नहीं होने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा छह चरणों में 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई तथा 3 अगस्त 2025 को 38 जिलों के 627 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Bihar Police Constable Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीएसबीसी की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- बिहार पुलिस अनुभाग के अंतर्गत “बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर परिणाम पीडीएफ खुल जाएगा।
- कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी