Bihar DCECE 2024 Counselling: बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज से शुरू, लास्ट डेट 30 जुलाई
Santosh Kumar | July 24, 2024 | 12:47 PM IST | 1 min read
डीसीईसीई 2024 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। बिहार डीसीईसीई रिजल्ट 2024 14 जुलाई को जारी किया गया था।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) आज यानी 24 जुलाई को बिहार पॉलिटेक्निक2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन विंडो खोलेगा। योग्य उम्मीदवार डीसीईसीई 2024 काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार डीसीईसीई 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है।
बिहार डीसीईसीई 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। डीसीईसीई 2024 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। बिहार डीसीईसीई रिजल्ट 2024 14 जुलाई को जारी किया गया था। बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक स्तर के लिए पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (पीई) और पैरा मेडिकल (पीएम) के लिए डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड जारी किया।
Bihar DCECE 2024 Counselling: सीट आवंटन परिणाम 5 अगस्त
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डीसीईसीई रैंक कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, श्रेणी, लिंग, प्राप्त कुल अंक, विषयवार अंक, समग्र रैंक, श्रेणी रैंक और योग्यता स्थिति शामिल है।
बिहार डीसीईसीई 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2024 है। उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 5 अगस्त को जारी किया जाएगा।
Also read Bihar DCECE 2024 Counselling: बिहार डीसीईसीई काउंसलिंग पंजीकरण 24 जुलाई से शुरू, जानें शेड्यूल
Bihar DCECE 2024 Counselling: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार डीसीईसीई 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, बिहार डीसीईसीई 2024 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण लिंक पर जाएं और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- काउंसलिंग के लिए आवेदन फॉर्म और विकल्प भरें।
- सत्यापन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- पुष्टिकरण पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी