Bihar School Closed: पटना में गंगा नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर, 26 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
Press Trust of India | September 24, 2024 | 09:54 AM IST | 2 mins read
पटना जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाकों में छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है।
नई दिल्ली: पटना (बिहार) में कई जगहों पर गंगा नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बहने के चलते जिला प्रशासन ने सोमवार (23 सितंबर) को ग्रामीण इलाकों के 76 सरकारी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। ये सभी सरकारी स्कूल आगामी 26 सितंबर तक बंद रहेंगे।
पटना के जिलाधिकारी (DM) चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, “गंगा नदी के कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण पटना जिले के आठ प्रखंडों के कुल 76 सरकारी स्कूल 26 सितंबर तक बंद रहेंगे। जिले के ग्रामीण इलाकों में छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है।”
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, “सोमवार सुबह 6 बजे तक पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान (48.60 मीटर) से ऊपर बह रही थी। इसी तरह हाथीदह और दीघा घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान (41.76 मीटर और 50.45 मीटर) से ऊपर बह रही है।”
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (DMD) की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, “डीएमडी के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) प्रत्यय अमृत ने आज 12 जिलों के संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की और उनके संबंधित जिलों में विभिन्न स्थानों पर स्थिति की जानकारी ली। एसीएस ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने और जलस्तर बढ़ने पर स्थिति से निपटने का निर्देश दिया।"
बयान में कहा गया है, “गंगा के किनारे बसे करीब 12 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है और निचले इलाकों में रहने वाले करीब 13.56 लाख लोग बढ़ते जलस्तर से प्रभावित हुए हैं।”
आगे बताया गया कि इन जिलों की कुल 376 ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई हैं। निचले इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को निकालकर शिविरों में लाया गया है। प्रभावित 12 जिलों में बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी