Bihar SHS Ophthalmic Assistant Result 2026: बिहार एसएचएस नेत्र सहायक रिजल्ट shs.bihar.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 10, 2026 | 01:14 PM IST | 1 min read
आवेदन प्रक्रिया के दौरान दी गई सभी सूचनाओं की प्रामाणिकता साबित करने के लिए दस्तावेज सत्यापन एक अनिवार्य चरण है। उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्व-सत्यापित फोटोकॉपी भी लानी होंगी।
नई दिल्ली : राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS), बिहार ने नेत्र सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने नेत्र सहायक भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) हेतु चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। सीबीटी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार इस सूची को देख सकते हैं।
Bihar SHS Ophthalmic Assistant DV: दस्तावेज सत्यापन तिथि
नेत्र सहायक भर्ती के लिए आयोजित सीबीटी में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बुलाया गया है। दस्तावेजों का 18 और 19 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसका विस्तृत विवरण राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित है।
बिहार एसएचएस नेत्र सहायक पद के लिए अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 18 एवं 19 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दो पाली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), शेखपुरा, पटना-14 में निर्धारित किया गया है।
पहले चरण में आने वाले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन समय सुबह 9:30 बजे एवं दूसरे चरण में आने वाले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है। यदि कोई अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में जरूरी सभी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करता है तो इसके लिए कोई भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
Bihar SHS Ophthalmic Assistant Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा नेत्र सहायक (Ophthalmic Assistant) के 220 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 20 दिसंबर 2025 को राज्य के विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी