Bihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 1 आंसर-की कल होगी जारी, 15 जुलाई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
Santosh Kumar | July 11, 2024 | 10:23 PM IST | 2 mins read
बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा पेपर 1 के लिए 18 से 29 मई 2024 तक और पेपर 2 के लिए 11 से 20 जून 2024 तक आयोजित की गई थी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर-की कल यानी 12 जुलाई को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से बिहार एसटीईटी आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी के साथ ही बीएसईबी परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा।
बिहार स्टेट आंसर-की 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके साथ ही अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती दे सकते हैं।
Bihar STET Answer Key 2024: आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 पेपर 1 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रति प्रश्न 50 रुपये की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है।
जारी नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी 12 से 15 जुलाई तक रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे और उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 2 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की 17 जुलाई को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी पेपर 2 की उत्तर कुंजी को 20 जुलाई तक चुनौती दे सकते हैं।
बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा पेपर 1 के लिए 18 से 29 मई 2024 तक और पेपर 2 के लिए 11 से 20 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों का मूल्यांकन करके माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी