BITSAT Counselling 2024: बिटसैट राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम आज bitsadmission.com पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | July 9, 2024 | 07:13 AM IST | 1 min read
बिटसैट सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी की ओर से आज यानी 9 जुलाई को बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। इससे पहले, BITSAT राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 8 जुलाई को घोषित किया जाना था।
आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर बिट्सैट सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। BITSAT सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
बिटसैट काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, दूसरे राउंड के बाद 15 जुलाई को प्रवेश असाइनमेंट की घोषणा की जाएगी। इस चरण में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को 18 जुलाई 2024 तक अपनी शेष शुल्क का भुगतान करना होगा।
Also read BITSAT Result 2024 Out: बिटसैट सत्र 2 परिणाम bitsadmission.com पर घोषित, स्कोरकार्ड ऐसे करें चेक
आगे बताया गया कि, जो लोग अपना प्रवेश वापस लेना चाहते हैं, वे 17 जुलाई से 18 जुलाई के बीच अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BITSAT 2024 Counselling: सीट मैट्रिक्स
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में BITSAT 2024 सीट मैट्रिक्स की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | सीटें |
|---|---|
|
बीई कंप्यूटर साइंस |
150 |
|
बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
120 |
|
बीई इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स |
120 |
|
बीई इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन |
60 |
|
बीई केमिकल इंजीनियरिंग |
60 |
|
बीई मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग |
20 |
|
फार्मेसी स्नातक |
60 |
|
एमबीए |
30 |
अगली खबर
]MAH 5-year LLB CAP Counselling 2024: एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी सीएपी काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 13 जुलाई
अभ्यर्थियों के पास कक्षा 10वीं, 12वीं, यूजी और पीजी डिग्री की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी