BPSC 70th PT Exam: बीपीएससी ने पटना के एक केंद्र पर दोबारा प्रीलिम्स एग्जाम कराने का दिया आदेश
Press Trust of India | December 17, 2024 | 11:33 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी ने 13 दिसंबर को पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पटना के कुम्हरार में स्थित बापू परीक्षा केंद्र में प्रीलिम्स एग्जाम फिर से कराने का सोमवार (16 दिसंबर, 2024) को आदेश जारी किया। बापू परीक्षा केंद्र में 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने कथित रूप से प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।
केंद्र में करीब 6,500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा, “बीपीएससी ने 13 दिसंबर को पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित अपनी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। साजिश के तहत उपद्रवी अभ्यर्थियों के एक समूह द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया था। आयोग जल्द ही बापू परीक्षा केंद्र में आयोजित परीक्षा के लिए नई तिथि की घोषणा करेगा।”
उन्होंने कहा, “13 दिसंबर को परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6500 छात्र फिर से परीक्षा में शामिल होंगे।” बीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम के लिए नई परीक्षा तिथि की घोषणा बीपीएससी 18 या 19 दिसंबर, 2024 के बाद करेगा। वहीं, आयोग द्वारा प्रीलिम्स रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।
अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, “आयोग ने 30 से 40 अभ्यर्थियों की भी पहचान की है, जिन्हें असामाजिक तत्व कहा जा सकता है और इन्होंने केंद्र में परीक्षा के दौरान व्यवधान उत्पन्न किया। पुलिस ऐसे और अभ्यर्थियों की पहचान कर रही है। उन सभी को बीपीएससी परीक्षा में बैठने से वंचित किया जाएगा।”
बीपीएससी चेयरमैन ने बताया कि, राज्य में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 911 केंद्रों पर कोई विवाद सामने नहीं आया। बीपीएससी अध्यक्ष ने सोमवार को कहा, “सीसीई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी