BPSC BHO Final Answer Key 2024: बीपीएससी बीएचओ फाइनल आंसर की bpsc.bih.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 5, 2024 | 12:30 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी बीएचओ अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से ब्लॉक बागवानी अधिकारी लिखित परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बीपीएससी बीएचओ एग्जाम 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीएचओ 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले, आयोग ने बीएचओ प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 12 अगस्त 2024 को राज्य भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ब्लॉक बागवानी अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
आयोग ने प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा के बाद बीएचओ अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी की है। फाइनल आंसर की के आधार पर बिहार बीएचओ रिजल्ट 2024 की घोषणा की जाएगी। बीपीएससी बीएचओ परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Also read BPSC TRE 3.0 Final Answer Key: बीपीएससी टीआरई कक्षा 9-10 गणित पेपर की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी
बीएचओ फाइनल आंसर की में दिए गए उत्तरों का मिलान रिस्पॉन्स शीट से करके उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। ब्लॉक बागवानी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नोटिस के अनुसार, “प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रदर्शित औपबंधिक उत्तर पर उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा समीक्षा की गई। अंतिम उत्तर कुंजी 4 नवंबर से bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।”
BPSC BHO Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बीएचओ फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर ब्लॉक बागवानी अधिकारी -अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अब होमपेज पर विषयवार उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नई विंडो में आवश्यक उत्तर कुंजी मिलेगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी