BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार सिविल जज भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 30 अप्रैल तक बढ़ी
Saurabh Pandey | March 18, 2026 | 04:51 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी सिविल जज लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों का इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू) के लिए कालीफाइंग अंक 35 प्रतिशत होगा।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है।
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 30 अप्रैल तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र सीमा 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आयुसीमा में नियमानुसार छूट लागू होगी।
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि तक कम से कम तीन वर्षों का बार में लॉ की प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए।
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
|
श्रेणी
|
पदों की कुल संख्या
|
|
अनारक्षित वर्ग
|
69
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
17
|
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
28
|
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
02
|
|
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC)
|
36
|
|
पिछड़ा वर्ग (BC)
|
21
|
|
कुल योग
|
173
|
BPSC Civil Judge Prelims 2026: प्रीलिम्स पैटर्न
बीपीएससी सिविल जज प्रारम्भिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो बहुविकल्पों पर आधारित होगा, जिसमें से एक सही उत्तर होगा। इस परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिका का प्रयोग किया जाएगा। दोनों प्रश्न पत्रों का पाठ्यक्रम सेम होगा।
|
पत्र
|
विषय
|
प्रश्नों की संख्या
|
परीक्षा की अवधि
|
पूर्णांक
|
|
प्रथम पत्र
|
सामान्य अध्ययन
|
100
|
1 घंटा 30 मिनट
|
100
|
|
द्वितीय पत्र
|
विधि (Law)
|
150
|
2 घंटे
|
150
|
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: इंटरव्यू विवरण
बीपीएससी सिविल जज लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों का इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू) के लिए कालीफाइंग अंक 35 प्रतिशत होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू) में उपस्थित होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी