BPSC Headmaster Exam 2024: बीपीएससी हेडमास्टर, हेड टीचर परीक्षा प्रश्न पत्र bpsc.bih.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 3, 2024 | 12:08 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी हेड टीचर, हेड मास्टर भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा 28 और 29 जून को आयोजित की गई थी
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेडमास्टर और हेड टीचर लिखित प्रतियोगी परीक्षा 2024 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। बीपीएससी हेडमास्टर, हेड टीचर भर्ती परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी द्वारा हेडमास्टर, हेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून और 29 जून 2024 को किया गया था। दोनों दिन की परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले परीक्षा स्थल के अंदर उम्मीदवारों का प्रवेश बंद कर दिया गया था।
BPSC Headmaster Question Paper -
हेडमास्टर के लिए पेपर को दो भागों सामान्य अध्ययन और बीएड में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्शन से 75-75 प्रश्न पूछे गए थे। बीपीएससी हेडमास्टर लिखित परीक्षा कुल 250 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई थी।
BPSC Head Teacher Question Paper -
हेड टीचर परीक्षा का प्रश्नपत्र दो भागों में विभाजित किया गया था। पहले सेक्शन में सामान्य अध्ययन के 75 प्रश्न तथा दूसरे सेक्शन में डीएलएड के 75 प्रश्न शामिल थे। बिहार हेड टीचर लिखित परीक्षा कुल 150 अंकों के लिए कराई गई थी। बिहार हेड टीचर भर्ती परीक्षा 2.30 घंटे की अवधि के लिए आयोजित हुई थी।
BPSC Headmaster Exam 2024 -
बीपीएससी हेडमास्टर परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवारों ने बताया था कि परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम था। बिहार हेडमास्टर, हेड टीचर भर्ती 2024 से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
BPSC Headmaster, Head Teacher Answer Key 2024: उत्तर कुंजी
आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार हेडमास्टर और हेड टीचर लिखित परीक्षाओं की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक कुंजी पर के विरुद्ध आपत्तियां उठाने की भी अनुमति दी जाएगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी