BPSC TRE 3.0 Result Date: बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट तैयार; कब तक होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | November 1, 2024 | 09:43 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई 3 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए चेक कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) जल्द ही बीपीएससी टीआरई 3.0 परिणाम घोषित कर सकता है। आयोग की हालिया बैठक से इस संबंध में जानकारी सामने आई है। आयोग के मुताबिक, बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट 2024 तैयार है और जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे।
दरअसल, बुधवार (30 अक्टूबर) को बीपीएससी के अध्यक्ष ने आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे शिक्षकों के साथ बैठक की। बिहार लोक सेवा आयोग की इस बैठक में पटना से एक दर्जन से अधिक शिक्षक शामिल हुए।
BPSC TRE 3.0 Result Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट?
इस बैठक में शिक्षाविद् गुरु रहमान ने बताया कि बीपीएससी टीआरई 3.0 का रिजल्ट तैयार है, लेकिन पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और उसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। गुरु रहमान ने यह भी बताया कि इस संबंध में चेयरमैन ने क्या कहा।
उन्होंने बताया कि आयोग के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का परिणाम दस्तावेज सत्यापन के बाद ही घोषित किया जाएगा और ऐसा इसलिए किया गया है ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा। आयोग ने प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
Also read BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई 3 फाइनल आंसर-की कक्षा 9 से 12 के लिए जारी
BPSC 70th CCE 2024: पंजीकरण 4 नवंबर तक
इसके अलावा बैठक में आयोग अध्यक्ष ने 70वीं संयुक्त परीक्षा में नॉर्मलाईजेशन और पर्सेंटाइल प्रक्रिया के संबंध में शिक्षकों की भ्रांतियों को दूर किया तथा शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को इन बदलावों के बारे में जागरूक करें।
बैठक के बाद शिक्षाविद् गुरु रहमान ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट और डोमिसाइल लागू करने की मांग आयोग के चेयरमैन के समक्ष रखी। चेयरमैन ने इसे नीतिगत मामला बताया और निर्णय लेने का अधिकार सरकार को दिया।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण 4 नवंबर, 2024 को बंद हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी