BPSC TRE 3.0 Final Answer Key: बीपीएससी टीआरई कक्षा 9-10 गणित पेपर की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी
Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 02:00 PM IST | 1 min read
कक्षा 9-10 गणित के लिए संशोधित बीपीएससी टीआरई अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 (TRE 3.0) के तहत कक्षा 9-10 गणित के पेपर की अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया है। BPSC TRE कक्षा 9-10 गणित के पेपर की रिवाइज्ड फाइनल आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “कक्षा 9-10 गणित की अंतिम उत्तर कुंजी 3 अक्टूबर, 2024 को जारी की गई थी। आयोग ने कहा कि अंतिम उत्तर कुंजी में कुछ प्रश्नों को अपरिहार्य कारणों से संशोधित किया गया है।” बता दें, बीपीएससी ने टीआरई री-एग्जाम 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की थी।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जल्द ही टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 2024 फेज 3 के परिणाम जारी किए जा सकते है। बिहार टीआरई 3.0 रिजल्ट के साथ ही आयोग श्रेणीवार कट-ऑफ अंक, योग्य उम्मीदवारों की संख्या और अन्य विवरण भी घोषित करेगा।
आयोग ने कहा कि बीपीएससी टीआरई पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई है। इससे पहले, यह परीक्षा मार्च में होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण आयोग को टीआरई 3.0 परीक्षा रद्द करनी पड़ी तथा पुनः परीक्षा कराने का आदेश देना पड़ा।
कक्षा 9-10 गणित विषय के लिए BPSC TRE संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में पेपर सेट के अनुसार वेबसाइट पर उपलब्ध है। संशोधित फाइनल आंसर की से 6 प्रश्न हटाए गए हैं।
Teacher Recruitment Examination: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार संशोधित आंसर की नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- गणित के लिए संशोधित फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी, इसे डाउनलोड करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी