Bihar Board 10th Answer Key 2026: बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तर कुंजी जारी, 13 मार्च तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | March 7, 2026 | 01:23 PM IST | 2 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के सभी विषयों के ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की ऑनलाइन उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अंतरिम उत्तर कुंजी परीक्षा में पूछे गए 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर जारी की गई है। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षार्थियों के द्वारा दिए गए उत्तर के मूल्यांकन के लिए समिति द्वारा विषय विशेषज्ञों की टीम से सभी विषयों के प्रश्नों की उत्तर कुंजी तैयार कराई गई है। उत्तर कुंजी समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध है।
Bihar Board 10th Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी के संबंध में यदि किसी भी परीक्षार्थी को कोई आपत्ति हो, तो वे 13 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक biharboardonline.com पर दिए गए लिंक "Register objection regarding Answer Key Matric Exam 2026" अथवा objmatric.biharboardonline.com पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि आपत्तियां किसी माध्यम से भेजी जाती हैं, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।
Bihar Board 10th Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'BSEB Class 10th Answer Key 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- इसके बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में आंसर की का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Also read BSEB 12th Answer Key: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आंसर की जारी, 6 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति
Bihar Board 10th Answer Key 2026: परीक्षा कब हुई थी?
बिहार बोर्ड मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा राज्य भर में बोर्ड द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी 7 मार्च 2026 से बीएसईबी के आधिकारिक पोर्टल objmatric.biharboardonline.com पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी