Bihar Simultala Answer Key 2024: बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी जारी
Abhay Pratap Singh | July 8, 2024 | 03:45 PM IST | 2 mins read
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर शामिल हैं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय उत्तर कुंजी से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आज यानी 8 जुलाई से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि 11 जुलाई तय की गई है।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान डिबेट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिग के माध्यम से कर सकते हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 जून को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
बीएसईबी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस में कहा गया कि आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित अवधि के बाद या किसी अन्य किसी अन्य माध्यम से प्राप्त चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BSEB Simultala Awasiya Vidyalaya Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘सिमुलतला प्रवेश परीक्षा 2024 (कक्षा 11)’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक विंडो खुलेगी, जहां उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- इसके बाद ‘सिमुलता एंट्रेंस एग्जाम 2024 कक्षा 11’ प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
- यदि आवश्यक हो तो शुल्क भुगतान के साथ कैंडिडेट आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी