BTSC X-Ray Technician DV 2026: बीटीएससी एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल, एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 04:58 PM IST | 1 min read
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची आवेदन संख्या के अनुसार तिथिवार / पालीवार आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर की गई है।
नई दिल्ली : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने एक्स-रे तकनीशियन पद के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीटीएससी ने दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से एक्स-रे टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर चयन के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में कैटेगरीवाइज न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक के आधार पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य कराया जाना है।
BTSC X-Ray Technician DV 2026: दस्तावेज सत्यापन तिथियां
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 23 से 25 मार्च 2026 तक दो पालियों- पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शाम 5:30बजे तक बिहार तकनीकी सेवा आयोग, 19, हार्डिंग रोड, पटना में संभावित है।
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची आवेदन संख्या के अनुसार तिथिवार/पालीवार आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर की गई है।
BTSC X-Ray Technician DV Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित होने के बाद आयोग द्वारा उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या/पंजीकरण संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्म तिथि डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए दस्तावेजों की सूची
- मैट्रिकुलेशन के मूल प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटोयुक्त पहचान पत्र
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र
- आरक्षण का दावा संबंधी प्रमाणपत्र
- कार्य अनुभव संबंधी प्रमाणपत्र
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र
- फोटोग्राफ की 5 प्रति
- ऑनलाइन फॉर्म की प्रति
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी