CAT 2024: आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल देगा कैट स्कोर के आधार पर एमबीए में एडमिशन, 24 नवंबर को परीक्षा
Santosh Kumar | November 18, 2024 | 02:52 PM IST | 1 min read
कैट 2024 का आयोजन देश भर के 170 से अधिक शहरों में किया जाएगा। आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल (एबीबीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपने एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कैट 2024 स्कोर स्वीकार करने की घोषणा की है। इस संबंध में आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल (एबीबीएस) द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है। कैट 2024 का आयोजन 24 नवंबर को आईआईएम कलकत्ता द्वारा किया जाएगा। कैट 2024 का आयोजन 3 शिफ्ट में किया जाएगा।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
एबीबीएस में एमबीए प्रोग्राम मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशन, बिजनेस एनालिटिक्स और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे विभिन्न विशेषज्ञता प्रदान करता है। पाठ्यक्रम को उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल के कार्यकारी निदेशक अजितेश बसानी ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा, "एबीबीएस में, हम ऐसे लीडर्स को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो नवाचार और परिवर्तन को आगे बढ़ाते हैं।"
CAT 2024 Admit Card: कैट एडमिट कार्ड 2024 जारी
बसानी ने यह भी कहा कि कैट 2024 के स्कोर को स्वीकार करके हमारा लक्ष्य देश के कुछ सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को अपने एमबीए कार्यक्रमों में लाना है। बता दें कि आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है।
कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को 3 पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक।
कैट 2024 परीक्षा देश भर के 170+ शहरों में आयोजित की जाएगी। आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट एडमिट कार्ड 2024 5 नवंबर को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार iimcat.ac.in के माध्यम से कैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी