Santosh Kumar | November 23, 2024 | 09:14 AM IST | 3 mins read
कैट 2024 परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। कैट परीक्षा 2024 की अवधि 120 मिनट है। कैट 2024 प्रश्नपत्र में 3 खंड होते हैं।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएम) कल 24 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 आयोजित करेगा। कैट 2024 परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी। कैट परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश इस लेख में आगे दिए गए हैं।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट परीक्षा 2024 की अवधि 120 मिनट है। कैट 2024 प्रश्नपत्र में 3 खंड होते हैं। वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (क्यूए)।
कैट 2024 एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि कैट एडमिट कार्ड 2024 की डिजिटल कॉपी कैट परीक्षा केंद्रों पर मान्य नहीं होगी।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसके दो प्रिंटआउट लेने होंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना होगा।
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर स्क्राइब हलफनामा ले जाना अनिवार्य है, यदि वे स्क्राइब के साथ परीक्षा दे रहे हैं। सभी दिव्यांग उम्मीदवारों (चाहे स्क्राइब के साथ हों या बिना स्क्राइब के) को प्रत्येक सेक्शन के लिए 13 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
कैट 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नियमों का पालन करना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। इन सबके लिए आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-
कैट 2024 परीक्षा के दिन ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को ड्रेस कोड नियमों का पालन करना होगा। जो उम्मीदवार इसका पालन नहीं करेंगे उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।