CAT 2024: कैट परीक्षा में अच्छे पर्सेंटाइल स्कोर के लिए एग्जाम हॉल स्ट्रैटजी, जानें गाइडलाइन्स; परीक्षा समय
Saurabh Pandey | November 22, 2024 | 11:59 AM IST | 2 mins read
कैट परीक्षा 2024 120 मिनट तक चलेगी। CAT प्रश्न पत्र में तीन खंड शामिल होंगे। वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटेटिव एबिलिटी (QA)।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली : आईआईएम कलकत्ता द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। कैट परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जागी। देशभर के 170 शहरों में 400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट प्रवेश पत्र 2024 केवल पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है। कैट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर, 2024 यानी परीक्षा के दिन तक है। एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में लेकर जाना अनिवार्य होगा।
CAT 2024: अच्छे पर्सेंटाइल के लिए स्ट्रैटजी
- मजबूत शुरुआत करें - अपने स्कोर को अधिकतम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए परीक्षा हॉल में सबसे पहले सीधे प्रश्नों से शुरुआत करें।
- सटीकता पर ध्यान दें - यदि संभव न हो तो पूरे प्रश्नपत्र को हल करने का प्रयास न करें। अधिक सटीकता को प्राथमिकता दें।
- समय प्रबंधन महत्वपूर्ण - एक ही प्रश्न पर अत्यधिक समय खर्च करने से बचें; गति बनाए रखें और आगे बढ़ें।
- पढ़ें और समझें - उत्तर देने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप प्रत्येक प्रश्न को समझते हैं।
CAT 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों के मामले में 45% होना चाहिए।
CAT 2024: कैट परीक्षा गाइडलाइन
- CAT 2024 एडमिट कार्ड के सभी पेजों को A4 साइज के पेपर पर प्रिंट करें।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर वही फोटो चिपकानी चाहिए जो CAT 2024 आवेदन पत्र के साथ अपलोड की गई थी।
- अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक सामान, घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरफोन, स्टेशनरी सामान जैसे पेन, कागज, बैग, वॉलेट आदि नहीं ले जाना चाहिए।
- अभ्यर्थी गुगल, टोपी और जेब वाले कपड़े न पहनें।
- कैट परीक्षा केंद्र के अंदर बंद जूते, बेल्ट, आभूषण और धातु वाले सामान लेकर जाने की मनाही होगी।
- कैट परीक्षा केंद्र 2024 पर बैग और सामान जमा करने की कोई सुविधा नहीं होगी, इसलिए उम्मीदवारों को या तो कुछ भी नहीं ले जाना चाहिए या अपनी व्यवस्था स्वयं करनी चाहिए।
Also read CAT 2024 Exam Guidelines: आईआईएम कैट एग्जाम 24 नवंबर को; परीक्षा के दिन इन 10 बातों का रखें ध्यान
CAT 2024: तीन खंडों में प्रश्नपत्र
कैट परीक्षा 2024 120 मिनट तक चलेगी। CAT प्रश्न पत्र में तीन खंड शामिल होंगे। वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटेटिव एबिलिटी (QA)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी