Santosh Kumar | November 18, 2024 | 05:23 PM IST | 2 mins read
कैट एग्जाम 2024 आईआईएम कलकत्ता द्वारा 170 शहरों में 350 से अधिक केंद्रों पर 3 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBook
नई दिल्ली: आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को कैट 2024 परीक्षा आयोजित की जाएगी। कैट परीक्षा का पूरा नाम कॉमन एडमिशन टेस्ट है। यह भारत में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अब कैट 2024 परीक्षा में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में आवेदक को परीक्षा से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए। इस लेख में परीक्षा से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अभी तक इसे डाउनलोड नहीं कर पाए हैं, वे इसे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर लें।
कैट 2024 परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी। कैट 2024 परीक्षा 3 सेक्शन में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार कैट 2024 एडमिट कार्ड से अपने परीक्षा शहर, केंद्र और स्लॉट का विवरण पहले ही देख सकते हैं। कैट एग्जाम 2024 आईआईएम कलकत्ता द्वारा 170 शहरों में 350 से अधिक केंद्रों पर 3 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले संस्थान ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार के लिए कैट मॉक टेस्ट 2024 उपलब्ध कराया था। कैट पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक कैट 2024 मॉक टेस्ट का प्रयास करना चाहिए।
Also readCAT 2024: 24 नवंबर को कैट परीक्षा; जानें अंतिम समय में अधिकतम अंक पाने के लिए जरूरी टिप्स और टॉपिक्स
कैट 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नियमों का पालन करना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। इन सबके लिए आप नीचे दिए गए 10 बिंदुओं में देख सकते हैं-