CAT 2024 Exam Guidelines: आईआईएम कैट एग्जाम 24 नवंबर को; परीक्षा के दिन इन 10 बातों का रखें ध्यान
Santosh Kumar | November 18, 2024 | 05:23 PM IST | 2 mins read
कैट एग्जाम 2024 आईआईएम कलकत्ता द्वारा 170 शहरों में 350 से अधिक केंद्रों पर 3 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को कैट 2024 परीक्षा आयोजित की जाएगी। कैट परीक्षा का पूरा नाम कॉमन एडमिशन टेस्ट है। यह भारत में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अब कैट 2024 परीक्षा में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में आवेदक को परीक्षा से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए। इस लेख में परीक्षा से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अभी तक इसे डाउनलोड नहीं कर पाए हैं, वे इसे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर लें।
कैट 2024 परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी। कैट 2024 परीक्षा 3 सेक्शन में आयोजित की जाएगी।
CAT 2024 Mock Test: मॉक टेस्ट का करें प्रयास
उम्मीदवार कैट 2024 एडमिट कार्ड से अपने परीक्षा शहर, केंद्र और स्लॉट का विवरण पहले ही देख सकते हैं। कैट एग्जाम 2024 आईआईएम कलकत्ता द्वारा 170 शहरों में 350 से अधिक केंद्रों पर 3 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले संस्थान ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार के लिए कैट मॉक टेस्ट 2024 उपलब्ध कराया था। कैट पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक कैट 2024 मॉक टेस्ट का प्रयास करना चाहिए।
Also read CAT 2024: 24 नवंबर को कैट परीक्षा; जानें अंतिम समय में अधिकतम अंक पाने के लिए जरूरी टिप्स और टॉपिक्स
CAT 2024 Exam Guidelines: इन 10 बातों का रखें ध्यान
कैट 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नियमों का पालन करना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। इन सबके लिए आप नीचे दिए गए 10 बिंदुओं में देख सकते हैं-
- आवेदकों को कैट एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए स्व-घोषणा पत्र भी एक आवश्यक दस्तावेज है।
- कैट 2024 परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले एग्जाम सेंटर देखने के लिए जाएं।
- कैट एडमिट कार्ड 2024 में दी गई रिपोर्टिंग टाइम पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- बैठने की व्यवस्था की जांच करें और परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीट न छोड़ें।
- यदि किसी को शौचालय जाना है तो सीट पर बैठने से पहले ही चले जाएं।
- एग्जाम के दौरान दी गई स्क्रैच शीट पर ही रफ वर्क करें।
- परीक्षा कक्ष से बाहर निकलते समय निरीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई रफ शीट जमा करनी होगी।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में निरीक्षकों की बात माननी चाहिए।
- कैलकुलेटर, घड़ी, फोन कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु एग्जाम रूम में न लें जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी