CAT 2024 Registration: कैट 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, पंजीकरण 1 अगस्त से, जानें शुल्क
Santosh Kumar | July 30, 2024 | 01:13 PM IST | 2 mins read
कैट 2024 शेड्यूल के अनुसार, कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए कैट 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (कैट 2024) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त को सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए कैट 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। कैट 2024 पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर शाम 5 बजे तक है। कैट 2024 परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
CAT 2024 Exam Date: कैट 2024 परीक्षा तिथि
कैट 2024 शेड्यूल के अनुसार, कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए कैट 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। विस्तृत कैट अधिसूचना 2024 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
कैट 2024 परीक्षा में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (क्यूए) सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे। कैट 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईएम संस्थानों के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
Also read Bihar ITICAT 2024 Counselling: बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग पंजीकरण तिथि बढ़ी, जानें विस्तारित शेड्यूल
CAT Registration 2024: पात्रता मानदंड
कैट 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी जैसे आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के पास स्नातक में कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
परीक्षा 2024 देशभर के 170 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन के समय अभ्यर्थी कुल 5 परीक्षा शहरों में से चुन सकेंगे। जानकारी के अनुसार कैट 2024 का परिणाम जनवरी 2025 में घोषित किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी