Santosh Kumar | August 1, 2024 | 08:53 AM IST | 2 mins read
कैट 2024 शेड्यूल के अनुसार, कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए कैट 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBook
नई दिल्ली: एमबीए कोर्सेज में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (कैट 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो गई है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए कैट 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैट 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर शाम 5 बजे तक है।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैट 2024 शेड्यूल के अनुसार, कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए कैट 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। विस्तृत कैट अधिसूचना 2024 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
कैट 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी जैसे आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के पास स्नातक में कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
परीक्षा 2024 देशभर के 170 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन के समय अभ्यर्थी कुल 5 परीक्षा शहरों में से चुन सकेंगे। जानकारी के अनुसार कैट 2024 का परिणाम जनवरी 2025 में घोषित किया जा सकता है।
कैट 2024 परीक्षा में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (क्यूए) सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे। कैट 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईएम संस्थानों के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
Also readBihar ITICAT 2024 Counselling: बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग पंजीकरण तिथि बढ़ी, जानें विस्तारित शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-