Trusted Source Image

CAT 2024 Result: आईआईएम कैट परीक्षा परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक करें रिजल्ट

Santosh Kumar | December 19, 2024 | 10:37 PM IST | 2 mins read

आईआईएम कैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

Back

CAT 2024 Most Scoring Concepts- VARC, DILR & QUANT

Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.

Download EBook
कैट परिणाम 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
कैट परिणाम 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। आईआईएम कैट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कैट 2024 परीक्षा आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को आयोजित की गई थी। कैट परिणाम 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।

कैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। संस्थान ने कैट 2024 परिणाम प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया है।

CAT Percentile 2024: 14 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए

इस साल कैट में 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें से 13 उम्मीदवार इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और एक नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से है। 29 उम्मीदवारों ने 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।

इनमें से 25 इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और 4 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं। इसके साथ ही, 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले 30 उम्मीदवारों में से 20 इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और 10 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं।

CAT 2024 Result: कैट रिजल्ट 2024 डिटेल्स

कैट 2024 परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कैट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का मुख्य विवरण होता है।

इसमें अभ्यर्थी का पंजीकरण नंबर, नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, ईमेल आईडी, स्केल्ड स्कोर (समग्र और अनुभाग-वार), प्रतिशत स्कोर (समग्र और अनुभाग-वार) और स्कोर वैधता अवधि शामिल है।

Also readCAT Exam 2024: आईआईएम और आईआईटी एमबीए के लिए किसे चुनें? जानें विस्तृत विश्लेषण, प्लेसमेंट, सैलरी पैकेज

CAT Results 2024: कैट रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईएम कैट 2024 परिणाम देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैट 2024 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन करें, कैट 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • परिणाम देखें और कैट स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications